हल्द्वानी- बनभूलपुरा में चली प्राधिकरण की जेसीबी, संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने नेताजी को समझाई नेतागिरी, दबे पांव हुए गायब

हल्द्वानी- बनभूलपुरा में चली प्राधिकरण की जेसीबी, संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने नेताजी को समझाई नेतागिरी, दबे पांव हुए गायब

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी में जिला विकास प्राधिकरण ने आज अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की है। बनभूलपुरा क्षेत्र में फर्जी तरीके से मृत व्यक्ति का साइन करा कर प्राधिकरण से नक्शा पास करवाकर अवैध निर्माण कराया जा रहा था, जिस पर निर्माणकर्ता के एक परिजन ने ही प्राधिकरण में इस संबंध में शिकायत की थी,

जिसके बाद आज जिला विकास प्राधिकरण की संयुक्त सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन लगाकर तोड़ दिया है, प्राधिकरण की संयुक्त सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया निर्माणकर्ता के परिजन के द्वारा यह शिकायत की गई थी, उक्त निर्माण में एक मृत व्यक्ति का फर्जी साइन करवा कर नक्शा पास किया गया थाप्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय के निर्देश के बाद आज अवैध निर्माण को तोड़ दिया हैं, इस दौरान एक नेताजी भी मौके पर पहुंचे

और प्राधिकरण की कार्रवाई का विरोध करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन ऋचा सिंह ने नेताजी को अच्छी तरह से नेतागिरी समझाकर कड़ी हिदायत देकर कार्यवाई से दूर रहने को बोल दिया, फटकार सुनने के बाद फिर नेताजी कार्यवाई से चुपचाप गायब हो गए ।