सीएमओ चंपावत के आदेश पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय से लापता चल रहे 2 डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

सीएमओ चंपावत के आदेश पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय से लापता चल रहे 2 डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय से लंबे समय से बिना बताए लापता चल रहे हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमरीश कुमार व जनरल सर्जन डॉक्टर कुलदीप खरायत के खिलाफ सीएमओ चंपावत ने लोहाघाट थाने में एफ आई आर दर्ज कराने के आदेश सीएमएस डॉक्टर जुनेद कमर को दिए सीएमओ चंपावत डॉक्टर केके अग्रवाल ने बताया लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय से यह दोनों विशेषज्ञ डॉक्टर बिना छुट्टी लिए तथा बिना किसी सूचना के लंबे समय से गायब चल रहे हैं

जिस कारण डीएम चंपावत के आदेश पर दोनों डॉक्टरों के खिलाफ लोहाघाट थाने में एफआईआर दर्ज कराने के आदेश से सीएमएस को दे दिए गए है वही लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ जुनेद कमर ने बताया डीएम चंपावत व सीएमओ चंपावत के आदेश पर आज उन्होंने लोहाघाट थाने में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमरीश कुमार व जनरल सर्जन डॉक्टर कुलदीप खरायत के विरुद्ध लोहाघाट थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है

मालूम हो इन दोनों डॉक्टरों के बिना बताए चले जाने से क्षेत्र के मरीजों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं