पूर्व पार्षद विपिन शर्मा उर्फ पप्पी की हत्या

पूर्व पार्षद विपिन शर्मा उर्फ पप्पी की हत्या

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -अज़हर मलिक

स्थान -काशीपुर

पुरानी रंजिश के चलते एक सब्जी व्यवसाई ने पूर्व पार्षद विपिन शर्मा उर्फ पप्पी के सर पर फावड़े से वार कर दिया जिससे वह अचेत होकर सड़क पर ही गिर पड़े । गंभीर अवस्था में उन्हें यहां के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर लगते ही पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गयी और घटना की जानकारी जुटाई। यहां बता दें कि मोहल्ला कटरा मालियान निवासी सब्जी व्यवसाई टेकचंद की पप्पी से किसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही थी

, इसी के चलते उसने मौका पाकर विपिन शर्मा उर्फ पप्पी पर फावड़े से सर पर वार किया और खुद को कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अभय सिंह और सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि लोगों का कहना है की विपिन शर्मा और टेकचंद में किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा था, इसी के चलते टेकचंद ने विपिन शर्मा की हत्या कर दी और खुद ने पुलिस में जाकर सिलेंडर कर दिया।

फिलहाल पुलिस बारीकी से जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की खबर लगते ही परिवारजनों में मातमी कोहराम मच गया और शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है