कांग्रेस ने फूंका धामी सरकार का पुतला

कांग्रेस ने फूंका धामी सरकार का पुतला

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -अजहर मालिक

स्थान – काशीपुर

उत्तराखण्ड में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री द्वारा ऋषिकेश में युवक के साथ मारपीट किये जाने के संबंध में कांग्रेस ने मंत्री के इस्तीफा की मांग उठाई है। उत्तराखण्ड राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा मंगलवार को ऋषिकेश में आम नागरिक के साथ खुलेआम मारपीट किये जाने की कांग्रेस पार्टी ने घोर निंदा की

करते हुए भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री से मांग की कि ऐसे मंत्री से जिसने आम नागरिक के साथ दुर्व्यवहार किया है, ऐसे मंत्री से नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा लेना चाहिये। मुख्यमंत्री से कांग्रेस पार्टी ने मांग की कि आरोपी मंत्री को तत्काल प्रभाव से मंत्रिमंडल से हटाया जाए।

इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन मेहरा के निर्देशानुसार बुधवार को महाराणा प्रताप चौक पर काशीपुर महानगर कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल का पुतला दहन किया गया