
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

लोहाघाट क्षेत्र के जागरूक अभिभावकों के द्वारा प्राइवेट स्कूलों के द्वारा एनसीईआरटी की किताबों के अलावा प्राइवेट प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदवाने की शिकायत पिछले दिनों खंड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप कुशवाहा से करी गई थी तथा मीडिया ने भी इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए बुधवार को लोहाघाट ब्लॉक के समस्त प्राइवेट स्कूलों के प्रतिनिधियों को अपने कार्यालय में बुलाकर बैठक करी खंड शिक्षा अधिकारी ने समस्त स्कूलों को किसी भी कीमत पर प्राइवेट प्रकाशकों की महंगी किताबें अभिभावकों से न खरीदवाने तथा दबाव न बनाने के सख्त निर्देश दिए


उन्होंने कहा सिर्फ वही प्राइवेट प्रकाशकों की किताबें खरीदी जा सकती है जिनके दाम एनसीईआरटी की किताबों के बराबर हो या कम हो खंड शिक्षा अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा अगर कोई विद्यालय नियमों को तोड़ता हुआ पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी उन्होंने कहा अगर जरूरी है तो अध्यापक उस बुक को खरीद कर बच्चों से नोट्स तैयार करवाएं अगर शिक्षक विद्वान है तो बच्चों को अतिरिक्त किताबों की जरूरत नहीं पड़ती है तथा हम सभी का उद्देश्य कम खर्च में बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का होना चाहिए उन्होंने कड़े दिशा निर्देश देते हुए कहा शिक्षा को शिक्षा रहने दिया जाए व्यापार ना बनाया जाए कुशवाहा ने कहा विद्यालय हर हालत में एनसीईआरटी की किताबें खरीदवाए तथा बच्चों को पढ़ाएं हालांकि

प्राइवेट स्कूलों के प्रतिनिधियों के द्वारा कई तर्क रखें गए पर खंड शिक्षा अधिकारी ने उन तर्कों को निराधार बताते हुए सिर्फ एनसीईआरटी की किताबों से ही पढ़ाने के निर्देश दिए इसके अलावा उन्होंने विद्यालय व स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के कड़े दिशा-निर्देश दिए तथा सीसीटीवी कैमरे व अग्निशमन यंत्रों को अपडेट करने को कहा


