लोहाघाट में लोक निर्माण विभाग की सड़कें बनी नहरे लोगों के घरों में घुसा पानी

लोहाघाट में लोक निर्माण विभाग की सड़कें बनी नहरे लोगों के घरों में घुसा पानी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान – लोहाघाट

लोहाघाट में लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के द्वारा सड़क किनारे बनाई गई अधिकांश नालियां बंद पड़ी हैं जिस कारण क्षेत्र में लगातार हो रही बरसात के कारण बरसात का पानी सड़क में बहते हुए लोगों के घरों में घुस रहा है तथा सड़कें नहर में तब्दील हो चुकी हैं जिस कारण लोगों में लोक निर्माण विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश है , पाटन पाटनी क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्य गंगा पाटनी ने जानकारी देते हुए बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक लोहाघाट से पाटन पुल तक लोक निर्माण विभाग के द्वारा बनाई गई नालियां पूरी तरह बंद पड़ी है

जिस कारण बरसात का पानी सड़कों में बह रहा है या लोगों के घरों में घुस रहा है उन्होंने कहा रोडो में पानी जमा होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है पाटनी ने कहा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कई बार बंद पड़ी नालियों को खोलने की मांग करी गई पर अधिकारियों के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया जिसका खामियाजा क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ा है बरसात होने पर सड़कें पैदल चलने लायक नहीं हो रही है वही गंगा पाटनी ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द लोक निर्माण विभाग बंद पड़ी नालियों को नहीं खोलता है तो पूरे पाटन पाटन क्षेत्र की जनता लोक निर्माण विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की होगी मालूम हो लोहाघाट क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की अधिकांश नालियां बंद पड़ी है

जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है लोक निर्माण विभाग को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई अधिकारियों के द्वारा नहीं करी जा रही है जिस कारण लोगों में लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर काफी आक्रोश है प्रशासन ने संज्ञान लेना चाहिए