रास्ते के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष

रास्ते के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -रामपाल सैनी

स्थान -रूडकी

रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपुर में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। वहीं पथराव भी हुआ। एक पक्ष की ओर से तलवार से हमला भी किया गया है। इस हमले में सात लोगों को चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर में एक पक्ष द्वारा मकान का निर्माण किया जा रहा था। वहीं दूसरे पक्ष द्वारा उक्त स्थान पर रास्ते की बात कही गई।

दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक शुरू हुई। और मामला मारपीट तक जा पहुंचा। दोनो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इतना ही नहीं जमकर पथराव और तलवारबाजी भी हुई। जिसमें दोनों पक्षों के करीब सात लोग घायल हो गए। जिनमें से चार की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया है।घायलों में एक पक्ष से हनीफ, सनव्वर, रईस, कौसर शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से मुकर्रम, आजम पहलवान, और मंसूर अली हैं। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तलवार और अन्य सामान बरामद किया है। इस दौरान सिविल अस्पताल में दोनों पक्षों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं विधायक फुरकान अहमद भी सिविल अस्पताल में पहुंचे। जहां पहुंचकर उन्होंने घायलों का हालचाल जाना है।

और पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष कार्यवाही करने की बात कही है। कोई विवाद ना हो इसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। इस दौरान गंगनहर कोतवाली प्रभारी बी,एल भारती ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।