
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -संदीप चौधरी

स्थान -रूडकी

रूड़की के मेहवड़ पुल के पास गंगनहर से एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को गंगनहर में शव की सूचना दी जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोर जलवीर मोनू की मदद से शव को गंगनहर से बाहर निकाला। दरअसल आज दोपहर के समय रूड़की के मेहवड़ कलां ग्राम के पास गंगनहर में एक लावारिस शव बहता हुआ आया जिसकी सूचना आसपास के लोगो ने पुलिस को दी


जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकाला। हालांकि अभी तक शव की कोई पहचान नही हो पाई है। गोताखोर जलवीर मोनू ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर वह पुलिस के साथ मौके पर पहुँचे थे और गंगनहर से शव को निकाला गया है। अभी शव की शिनाख्त नही हो सकी है

हालांकि शव के हाथ मे कलावा बंधा हुआ है और गले में लॉकेट भी मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है और शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।


