उत्तराखंड के परिवहन मंत्री का लोहाघाट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व रोडवेज कर्मियों ने किया जोरदार स्वागत

उत्तराखंड के परिवहन मंत्री का लोहाघाट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व रोडवेज कर्मियों ने किया जोरदार स्वागत

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

उत्तराखंड के परिवहन मंत्री चंदन रामदास आज चंपावत जिले के दौरे में रहे चंपावत में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करें तथा उसके बाद लोहाघाट पहुंचे जहां रोडवेज बस स्टेशन लोहाघाट में रोडवेज कर्मियों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया रोडवेज कर्मियों ने एजीएम नरेंद्र गौतम के नेतृत्व में लोहाघाट डिपो में बसों की भारी कमी होने की बात परिवहन मंत्री के सम्मुख रखी तथा डिपो को 20 नई बसें देने का मांग पत्र परिवहन मंत्री को दिया

एजीएम गौतम ने बताया डीपो के बसों के बेड़े में से 22 बसें अपना समय पूरा कर चुकी है तथा 10 बसों को भी को भी किसी प्रकार से चलाया जा रहा है इसके अलावा नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के द्वारा डीपो को नई बसें देने तथा डिपो कार्यालय का भवन बनाने की मांग परिवहन मंत्री से करी वही परिवहन मंत्री के द्वारा बताया गया कि प्रदेश के लिए नई बसें खरीदी जा रही हैं और लोहाघाट डिपो को भी पर्याप्त मात्रा में बसे दी जाएंगी और जिन डिपो के द्वारा अच्छी आय अर्जित करी गई है उनका विशेष ध्यान दिया जाएगा

उन्होंने कहा रोडवेज के सभी डिपो को हाईटेक बनाया जा रहा है तथा पर्वतीय क्षेत्रों में 32 सीटर बसें चलाई जाएंगी बसों की कमी नहीं होने दी जाएगी परिवहन मंत्री ने कहा चार धाम यात्रा के लिए भी पर्याप्त बसों की व्यवस्था कर दी गई है ताकि तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो सके