
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -चकराता

-चकराता विधानसभा कालसी तहसील के ग्राम फटेऊ के गजेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मामला कल दोपहर का बताया जा रहा है। पति ने हत्या दिन मे उस समय की जब महिला घर मे आराम कर रही थी।


सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी मामले को लेकर पति पत्नी मे बहस हो गई थी। उसके बाद महिला सोने चली गई और पति ने धारदार हथियार से महिला पर हमला कर दिया। जिससें कि मौके पर ही महिला की मृत्यु हो गई।इस घटना की जानकारी जब गांव वालों को पता चली तो उन्होंने इसकी जानकारी राजस्व पुलिस को दी।

जानकारी मिलते ही कालसी तहसीलदार सुशीला कोटियाल अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंची और शव और आरोपी को कब्जे में ले लिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शौक की लहर है। पति ने ऐसा क्यों किया इसका पता नहीं चला है।


