
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -ब्यूरों रिपोट

स्थान -दिल्ली

शुक्रवार सुबह एक बड़ी खबर सामने आई है जिससे पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। यहां एक लड़की पर कुछ हमलावरों ने गोलियां चला दीं जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस घटनास्थल पर है और मामले की जांच कर रही हैसाकेत कोर्ट में शुक्रवार सुबह वकील की ड्रेस में आए व्यक्ति ने एक महिला पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपित ने महिला पर 4 गोलियां चलाई हैं। कुल पांच राउंड फायरिंग की गई थी जिसमें से चार राउंड महिला के ऊपर की गई है वहीं एक गोली वकील अजय सिंह चौहान को लगी है। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसारआरोपित व्यक्ति सस्पेंडेड वकील है और जिस महिला को गोली मारी है


वह उसकी पत्नी है। दोनों में पहले से विवाद चल रहा था जिस कारण उसने गोली मार दी। फिलहाल आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।लॉयर्स ब्लॉक के पास हुई इस घटना से पूरे कोर्ट में हड़कंप मच गया। वारदात के दौरान अधिवक्ता कोर्ट में पहुंच रहे थे। वहीं कुछ अधिवक्ता ब्लॉक के आसपास थे।जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह 10.30 बजे हुई। घायल महिला की पहचान राधा (40) के रूप में हुई है। पीड़िता को दो गोलियां पेट में और एक हाथ में लगी है। महिला का इलाज मैक्स साकेत में चल रहा है। महिला के पति का नाम कामेश्वर कुमार सिंह है और उसी ने महिला पर गोलियां चलाईं।आरोपित हमलावर को बार काउंसिल से निलंबित किया जा चुका है। पति ने राधा के खिलाफ 420 का मुकदमा दर्ज कराया था,

जिसकी सुनवाई साकेत कोर्ट में चल रही थी।हथियार लेकर कैसे पहुंचा आरोपितपुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर आरोपित कोर्ट के अंदर हथियार लेकर कैसे पहुंच गया जबकि एंट्री गेट पर सभी की स्कैनर से जांच की जाती है। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि वकील होने का फायदा उठाकर आरोपित ने सुरक्षा जांच ना करवाई हो और सीधे अंदर पहुंच गया।


