
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -अमित तनेजा

स्थान -ऊधमसिंह नगर

देश हो या प्रदेश सभी जगह फिर बड़ने लगे कोरोना के मामले ।बात करे उत्तराखंड की तो उत्तराखंड में लगातार कोरोना के आकडे बढ़ते हुए दिख रहे हैं । जब से देश में कोरोना ने रफ्तार पकड़ी है तब से लोग दहशत में है। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में पहले कोरोना के मामले 14 थे जिनका उपचार जारी है वही आपको बता दें की जिला उधम सिंह नगर में बुधवार को आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले है। इनमें पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी संक्रमितों को होम क्वारंटाइन कर दिया है।


जिसमे आज उधम सिंह नगर जिले में अलग अलग जगहों से कुल संक्रमित लोगो की संख्या बढ़कर 22 हो गई है।जिले में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार और मंगलवार को छह लोगों के संक्रमित मिलने के बाद बुधवार को आठ लोग संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, रुद्रपुर निवासी 45 वर्षीय महिला, किच्छा निवासी 34 वर्षीय महिला और सितारगंज निवासी क्रमश: 25, 32 व 65 वर्षीय तीन महिलाएं संक्रमित मिलीं किच्छा निवासी दो वर्षीय बालक, काशीपुर निवासी 36 वर्षीय युवक और सितारगंज निवासी 46 वर्षीय युवक संक्रमित पाए गए।जिला उधम सिंह नगर के मुख्य चिक्सित्सा अधिकारी डॉ.मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि जिस तरीके से जांच के बाद लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है

उन्ही संक्रमितों के परिजनों के भी सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने के बाद जिले में कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग बढ़ा दी गई है। प्रतिदिन औसतन 350 लोगों की सैंपलिंग हो रही है।वही बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर चिकित्सा विभागीय अधिकारियों ने सावधानी बरतने की अपील की है। इसके तहत सुरक्षित दूरी समेत मास्क और सैनिटाइजर लगाने का सुझाव भी दिया जा रहा है।


