
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -संजय कुंवर

स्थान – जोशीमठ

पिछले 30 घंटों की बारिश और बर्फबारी के बाद आखिरकार सीमांत छेत्र जोशीमठ का मौसम खुश गवार हो गया है,शुक्रवार के दिन की शुरुवात चटक गुनगुनी धूप के साथ हुई है,वहीं पर्यटन स्थली गोरसों बुग्याल से औली दस नंबर टावर तक जबरदस्त बर्फबारी हुई है,


आप इन तस्वीरों में देख सकते है मध्य अप्रैल माह में खिली धूप में सफेद बर्फ से लक दक चमकते पहाड़ बर्फ से ढकी चिनाप वैली,स्लीपिंग लेडी पीक,एरा टॉप, किस क़दर खूबसूरत नजर आए रहे है,औली गोरसों गुलशन टॉप व्यू प्वाइंट हाइकिंग रूट पर बर्फबारी होने से चारधाम यात्रा के तहत बदरीनाथ धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों और डे हाईक करने वाले पर्यटकों को मई माह तक बर्फ देखने को मिलेगी,

साथ ही पर्यटक औली गोरसों से बर्फ से ढके गढ़वाल हिमालय का विहंगम दृश्य का भी लुफ्त उठा सकेंगे,


