हत्याकांड प्रतिक्रिया

हत्याकांड प्रतिक्रिया

रिपोर्टर -कपिल कुमार

स्थान -हरिद्वार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुई माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओ के अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं। हरिद्वार पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने हत्याकांड को लेकर कहा कि देश के प्रधानमंत्री चाहते हैं कि देश को बेईमानी भ्रष्टाचार और माफिया तंत्र खत्म हो। देश को इन सब से मुक्ति मिल रही है।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार, वैमनस्यता और डर फैलाने वालों के खिलाफ पूरी ताकत से काम किया है और ये कोई छोटी बात नही है। वही ज्वालापुर से कांग्रेस विधायक रवि बहादुर ने इस हत्याकांड की निंदा की और कहा कि हत्याकांड से लोकतंत्र की हत्या हुई है और देश का संविधान खतरे में है। बता दें कि सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और कांग्रेस विधायक रवि बहादुर हरिद्वार स्थित एक निजी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए थे जहां अतीक अहमद हत्याकांड को लेकर दोनों नेताओं ने अलग-अलग बयान दिए।