


रिपोर्टर –सुधांशु

स्थान -लैंसडौन

लैंसडौन विधानसभा के रिखणीखाल और धुमाकोट तहसील मे बाघ ने अपना आतंक मचाया हुआ है बाघ ने पिछले 5 दिनों मे दो ग्रामीणों को अपना निवाला बना दिया है जिससे आसपास के क्षेत्र मे भय का माहौल बना हुआ है मामले की गंभीरता को देखते हुए आज जिलाधिकारी पौड़ी ने वन अधिकारीओ के साथ वार्ता की साथ ही प्रभावित क्षेत्र का मुयाना भी किया


वही जिलाधिकारी पौड़ी ने आसपास के क्षेत्र मे रात्रि कर्फ्यू के आदेश दे दिए है साथ ही स्कूलो और आंगनबाडी केन्द्रो को दो दिन तक बंद रखने के आदेश दिए है ..


आपको बता दे की 15 अप्रैल को धुमाकोट तहसील मे एक रिटायर अध्यापक को दिन दहाड़े बाघ ने हमला करके मार दिया था इससे पहले 13 अप्रैल को रिखणीखाल क्षेत्र मे बाघ ने एक व्यक्ति को अपना निवाला बनाया था … लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र मे 5 दिनों मे बाघ के हमले की यह दूसरी घटना है


