

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

फायर विभाग लोहाघाट द्वारा चलाए जा रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत लोहाघाट के छमनिया चौड़ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में सोमवार को फायर कर्मियों ने मॉक ड्रिल किया। इस दौरान फायर फाइटरो के द्वारा छात्र छात्राओं को आपदा के वक्त बरती जाने वाली सावधानी, राहत और बचाव की जानकारियां दी गई। पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ के दिशा निर्देश मे आयोजित कार्यक्रम में दमकल विभाग के अग्निशमन द्वितीय अधिकारी श्याम बहादुर थापा के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने छात्र छात्राओं को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाने के साथ इसका प्रदर्शन किया।


एफएसएसओ श्याम बहादुर थापा ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान छात्र छात्राओं को आपदा के बाद राहत और बचाव कार्य, घायलों को प्राथमिक उपचार देने, घायलों को घटना स्थल से निकालने, मकानों में आग लगने से फंसे लोगों को सीढी के जरिए निकालने, नदी में फंसे लोगों को रस्सों की मदद से निकालने आदि का प्रदर्शन किया। थापा ने कहा इसके अलावा आगजनी की घटना होने के कारण और उसके बचाव के भी जानकारियां दी गई। उन्होंने बताया 14 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमें लोगों को आग के प्रति जागरूक किया जा रहा है वही प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ ने छात्र छात्राओं से प्रशिक्षण में लिए ज्ञान को आपदा के वक्त राहत और बचाव कार्य में उपयोग में लाने की बात कही तथा फायर डिपार्टमेंट को धन्यवाद दिया ।

इस दौरान डीके शर्मा, कमलेश कुमार,मयंक बिष्ट, एलएफएम कुंदन बसेड़ा, राजेश कार्की, राजेश खर्कवाल, भैरव सिंह, लक्ष्मण सामंत, भरत सिंह बोहरा, प्रमोद कुमार, राजेंद्र जोशी, अजय मटियाल, गोविंद पनेरू, रवि राणा, पंकज फत्र्याल, चंचल माहरा आदि फायर फाइटरों ने आपदा राहत का डैमो दिया।



