भीगी पलकों के साथ मां भगवती ससुराल रवाना

भीगी पलकों के साथ मां भगवती ससुराल रवाना

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -संजय कुंवर,

स्थान -बड़ागांव जोशीमठ

उत्तराखंड का अंतिम सीमांत प्रखंड जोशीमठ अपने सांस्कृतिक विरासतों, पौराणिक धरोहरों के साथ साथ देवी देवताओं के धार्मिक उत्सवों के लिए भी पहचाना जाता है, ऐसा ही एक धार्मिक उत्सव का आयोजन छेत्र के बड़ागांव गांव में आयोजित हुआ वैशाखी से शुरू हुए

इस तीन दिवसीय उत्सव में बड़ागांव की आराध्या देवी मां भगवती तीन दिन के प्रवास में अपने दिशा ध्याणीयों और भक्तों को दर्शन देने अपने मायके बड़ागांव के कंथीर धार स्थित अपने पौराणिक स्थान डोली में सवार होकर पहुंची, यहां सैकड़ों की तादात में ग्रामीणों ने हरियाली के साथ अपनी कुल आराध्या देवी मां भगवती का बेटी की तरह स्वागत सत्कार किया,

दो से तीन दिनों तक पूरे गांव छेत्र भ्रमण और सभी परिवारों को दर्शन देकर अर्ग लेने के बाद आज मां भगवती को विधि विधान पूर्वक नम आंखों के साथ उनके ससुराल रवाना कर दिया गया इस भावुक पल में मां भगवती के दो भाई के निशान भी साथ रहे,