
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

डामरीकरण का कार्य समाप्त कर बाराकोट क्षेत्र से चंपावत की ओर जा रहे ट्रैक्टर की ट्राली लोहाघाट के देवरारी बैंड के पास सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में पलट गई ट्राली पलटने से उसमें सवार तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए तथा एक मजदूर मामूली रूप से चोटिल हुआ दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची


112 आपात सेवा व फायर कर्मियों की मदद से सभी घायलों को उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट लाया गया जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया घायलों का उपचार कर रही डॉक्टर प्रिया नगरकोटी ने बताया कि तीनों घायलों के सर व हाथ पैरों में काफी गंभीर चोट हैं जिस कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया उन्होंने बताया गंभीर घायलों में रोहित (मुसेना सहारनपुर) ,अर्जुन (मुसेना सहारनपुर) व इसरार (चौसाना सहारनपुर ) के निवासी हैं तथा चौथा मजदूर संदीप भी सहारनपुर का रहने वाला है

मजदूर संदीप ने बताया कि सभी मजदूर ट्रैक्टर को चंपावत में रखकर अपने गांव जाने वाले थे पर बीच में ही कार को बचाने के चक्कर में यह दुर्घटना हो गई


