
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -दीपक चौहान

स्थान -जसपुर

देशभर में रमजान का पाक महीना अपने अंतिम चरण में है। आने वाले 22 अप्रैल को ईद के त्यौहार के मद्देनजर आज जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में अमन कमेटी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा काशीपुर सीओ के द्वारा मुस्लिम समाज से जुड़े तमाम जनप्रतिनिधियों ओर ग्राम प्रधानों के साथ कोतवाली परिसर कमें प्रतिभाग कर ईद के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।


जसपुर , कोतवाली में ईद को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। अमन कमेटी के सदस्यों और मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं के अलावा मुस्लिम समाज से जुड़े जनप्रतिनिधियों ओर ग्राम प्रधानों के साथ आयोजित बैठक में पुलिस विभाग के द्वारा ईद के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील करते हुए त्यौहार पर अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने की बात कही। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह और सीओ काशीपुर ने बैठक ली। ईद के त्यौहार के मद्देनजर जहां शहर भर में मस्जिद और ईदगाह पर सफाई की उचित व्यवस्था करने की पुरजोर मांग रखी गई तो वही त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से वहां मौजूद लोगों के माध्यम से शहर की आवाम को सुरक्षा के लिहाज से महफूज होने का संदेश दिया गया।

इस दौरान एसपी अभय सिंह ने बताया कि ईद के दिन ईदगाह के साथ साथ सभी मस्जिद और इमामबाड़ा में सुरक्षा सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। बैठक में मौजूद वक्ताओं ने त्योहार के मद्देनजर बिजली, पानी और सफाई की व्यवस्था चाक-चौबंद किए जाने को लेकर अपने विचार व्यक्त किए


