


रिर्पोट:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान: चंपावत

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लाक के रैघांव क्षेत्र के लुवाकोट एड़ीधूरा मंदिर में एड़ीधूरा मंदिर समिति के तत्वाधान में चल रहे सात दिवसीय संगीत मय श्रीमद्भागवत कथा का विशाल भंडारे व हवन यज्ञ की आहुति के साथ पारायण हो गया है। क्षेत्र के हजारों लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया। पंडित कमल किशोर पांडेय ने पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए।


कथावाचक व्यास पंडित प्रकाशानंद जोशी ने कथा का प्रवचन करते हुए कहा कि हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं।


संगीत में मनोज तिवारी ने मन मोहक भजनों की प्रस्तुति दी। कथा सुनने के लिए क्षेत्र के रेगांव लूवाकोट , बकरियाजूला, बेड़ा-पडासोसेरा, रेगाड़ी मटियाल बुरोला , चूलागांव ,सालीखेत के हजारों ग्रामवासी सम्मिलित हुए वही मंदिर कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह अधिकारी ने सभी सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने कहा अगले वर्ष से क्षेत्र की जनता के सहयोग से और अधिक भव्य आयोजन किया जाएगा इस दौरान समिति के शेर सिंह, विक्रम सिंह, हरीश अधिकारी, प्रकाश सिंह सहित क्षेत्र के ग्रामीण मौजूद रहे।


