लेखपाल संघ की बैठक

लेखपाल संघ की बैठक

रिपोर्टर- दीपक चौहान
स्थान – जसपुर

खबर जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र से है आपको बता दे बीते दिनों विधायक जसपुर ओर प्रभारी कानून गो सुशील जुनेजा के विवाद हो गया था जंहा एक तरफ प्रभारी कानून गो ने थाने में तहरीर देकर विधायक और उनके कार्यकर्ताओ के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी

तो दूसरी ओर विधायक ने प्रभारी क़ानून गो पर रिश्वत खोरी का आरोप लगाते हुए तहसील में धरना देकर कार्यवाही की मांग की थी जिसके बाद सुशील जुनेजा को प्रभारी क़ानून गो पद से अवमुक्त कर दिया था जिसके बाद लेखपाल संघ में विधायक और उनके कार्यकर्ताओ के खिलाफ रोष है उसी क्रम में जसपुर में लेखपाल संघ की जिलास्तरीय बैठक हुई

जिसमे लेखपाल संघ द्वारा तय किया गया की प्रत्येक तहँसील में इस घटना के विरोध में 17 अप्रैल से तीन दिनों तक सभी लेख पाल काला फीता बांधकर सांकेतिक विरोध कर कार्य करेंगे वंही उन्होंने कहा यदि 19 लप्रेल तक कोई कार्यवाही नही की जाती तो 20 अप्रैल से अग्रिम निर्णय तक जिले की सभी तहसीलों में लेखपाल संघ के सदस्यों द्वारा एक घंटे का शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया जाएगा