प्रदेश कांग्रेस कमेटी में आज हाई लेवल की बैठक

प्रदेश कांग्रेस कमेटी में आज हाई लेवल की बैठक

रिपोर्ट-सचिन कुमार

स्थान -देहरादून

प्रदेश कांग्रेस कमेटी में आज हाई लेवल की बैठक हो रही है। बैठक में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और केंद्रीय पर्यवेक्षक पीएल पुनिया ने शिरकत की। बैठक में कांग्रेस किस रूप में आगे बढ़ सकती है

और आगामी दिनों में पार्टी द्वारा जनता के समक्ष किन मुद्दों को उठाया जा सकता है, इसको लेकर बड़े नेताओं से चर्चा हुई। वहीं प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि यह बैठक हमारी बहुत महत्वपूर्ण बैठक है क्योंकि इसमें पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी अंदरूनी समस्याओं को दोनों ही बड़े केंद्रीय नेताओं के सामने रख रहे हैं ।