
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

लोहाघाट मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने और भाजपा शासन में हुए अडानी घोटाले को लेकर पोस्ट कार्ड अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान कांग्रेस ने पोस्ट कार्ड के जरिए कई सवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से किए।
मंगलवार को लोनिवि विश्राम गृह में युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश माहरा की अध्यक्षता और शैलेन्द्र राय के संचालन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।


उन्होंने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने और अडानी समूह की फर्जी कम्पनियों में 20 हजार करोड़ के महाघोटाले को लेकर विरोध किया। उन्होंने म्यूट तंत्र के खिलाफ भाजपा की तानाशाह सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पोस्ट कार्ड अभियान का शुभारंभ कर पीएम मोदी से कई सवाल किए। जिसमें अडानी के महाघोटाले पर अब तक जेपीसी का गठन न करना, अडानी की फर्जी कम्पनियों में रुपया 20 हजार करोड़ किसके हैं, पिछले 45 वर्षों में पहली बार इन नौ वर्षों में बेरोजगारी दर अपने चरम सीमा पर क्यों आई है, देश के युवाओं को प्रतिवर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देने के वायदे के सापेक्ष अब तक नौ वर्षों में 18 करोड़ रोजगार क्यों नहीं दिए आदि कई सवाल पूछे। इसके अलावा सीएम धामी सेअंकिता हत्याकांड में सीबीआई जांच कराने तथा वीआईपी गेस्ट का खुलासा करने को लेकर सवाल पूछें गए कांग्रेश कार्यकर्ताओं ने कहा पोस्ट कार्ड अभियान देश व्यापी चलाया गया है

जिसमे रोज प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से सवाल पूछे जाएंगे। तथा पोस्ट कार्ड के माध्यम से उन्हें भेजे जाएंगे जिसमें कांग्रेस के साथ जनता भी जुड़ी है। इस मौके पर कांग्रेस पूर्व प्रदेश उपाध्याक्ष भगीरथ भट्ट, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला माहरा, शैलेन्द्र राय, नवीन जोशी,सुमन महरा, सरोज बिष्ट, बलवंत महरा, गोपाल कनौजिया, पुष्पा, संजय, नीरज, किशोर, प्रकाश आदि मौजूद रहे।



