मामूली कहासुनी को लेकर एक युवक की हत्या, शव पोस्टमार्टम को भेजा

मामूली कहासुनी को लेकर एक युवक की हत्या, शव पोस्टमार्टम को भेजा

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -विकासनगर

विकासनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ढकरानी गांव में दो युवकों में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दूसरे युवक ने एक युवक को मौत के घाट उतार डाला।प्राप्त जानकारी के अनुसार ढकरानी गांव में आमिर पुत्र शराफत देर शाम लगभग 10:00 बजे के करीब यमुना नदी में किसी खेत के काम से जा रहा था तभी घात लगाए बैठे फैजान पुत्र भूरे ने आमिर को पीछे से जकड़ लिया और उठाकर पत्थर पर दे मारा जिसमें आमिर की मौके पर ही मृत्यु हो गई हत्या करने के बाद फैजान वहां से भाग निकला परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो परिजनों ने आमिर को लेमन अस्पताल हरबर्टपुर भर्ती की आज जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

जिसके बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी पुलिस ने तहरीर के आधार पर तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्यवाही में जुट गई।सूत्रों की अगर मानें तो आमिर पुत्र शराफत अपने पिकअप वाहन के जरिए रेत बजरी का काम करता है गुरुवार की रात्रि भी आमिर अपने पिकअप वाहन को यमुना नदी में भरने के लिए ले जा रहा था जहां फैजान पुत्र भूरा जो यमुना नदी में जाने वाले प्रत्येक वाहन से अवैध रूप से वसूली करता है इसी वसूली की रकम को लेकर आमिर और फैजान में कहासुनी हो गई और फैजान ने तैश में आकर आमिर की हत्या कर डाली ग्रामीणों का आरोप है कि फैजान और उसका परिवार गांव में बदमाश किस्म के लोग हैं

जो आए दिन लोगों से झगड़े करते रहते हैं और लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाने और अवैध वसूली का काम भी करते हैं।अब सवाल यह उठता है कि जब पछवा दून क्षेत्र में खनन पूर्ण रूप से बंद है तो यमुना नदी में अवैध खनन किसकी सह और मिलीभगत से चल रहा है और दूसरा सवाल यह उठता है कि आरोपी फैजान किसके लिए यमुना नदी से जाने वाले प्रत्येक वाहनों से अवैध वसूली का काम कर रहा था और प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लग पाई