होम्योपैथिक विभाग ने निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन लोगों को कोरोना के बढ़ते खतरे के प्रति आगाह

होम्योपैथिक विभाग ने निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन लोगों को कोरोना के बढ़ते खतरे के प्रति आगाह

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

प्रदेश में कोरोना के बढ़ते खतरे को देख होम्योपैथिक विभाग भी अलर्ट मोड में आ गया है होम्योपैथिक विभाग के द्वारा डॉ उर्मिला बिष्ट के नेतृत्व में लोहाघाट के अस्पताल परिसर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया शिविर में डॉ उर्मिला बिष्ट व उनके सहयोगियों के द्वारा कई मरीजों का उपचार कर निशुल्क दवा का वितरण किया गया डॉ उर्मिला ने कहा प्रदेश में कोरोना ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है

कोरोना के लिए भी विभाग के द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है तथा इम्यूनिटी बूस्टर बांटा जा रहा है उन्होंने कहा कोरोना से लड़ने के लिए भी होम्योपैथिक विभाग पूर्णतया तैयार है लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक रहना पड़ेगा डॉ उर्मिला ने कहा विभाग के द्वारा हफ्ते में 2 दिन इस प्रकार के शिविर लगाए जा रहे हैं तथा लोगों को करोना के लिए जागरूक किया जा रहा है मालूम हो शुक्रवार को जिले में एक संदिग्ध कोरोना पॉजिटिव 16 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई थी

छात्रा एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी इसके बाद सीएमओ चंपावत ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड में रख दिया है वहीं छात्रा की मौत से क्षेत्र में काफी दहशत का माहौल है