:चंपावत जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा की कोरोना से हुई मौत एंटीजन टेस्ट में निकली थी कोरोना पॉजिटिव क्षेत्र में दहशत

:चंपावत जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा की कोरोना से हुई मौत एंटीजन टेस्ट में निकली थी कोरोना पॉजिटिव क्षेत्र में दहशत

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -चम्पावत

चंपावत में कोरोना से मौत का मामला सामने आया है जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा रितिका खर्कवाल की कोरोना से मौत हो गई है सीएमओ चंपावत डॉक्टर के के अग्रवाल ने बताया कि चंपावत जिले के चूरा खर्क गांव की रहने वाली छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर गुरुवार को उसके परिजन जिला चिकित्सालय चंपावत लाए थे छात्रा में कोरोना के लक्षण देखते हुए उसका एंटीजन टेस्ट लिया गया था

जिसमें छात्रा कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी सीएमओ चंपावत ने बताया रात में छात्रा की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे आईसीयू मे वेंटिलेटर में डाला गया तथा शुक्रवार सवेरे छात्रा को रेफर करने की तैयारियां हो रही थी तो छात्रा की मौत हो गई है सीएमओ चंपावत ने बताया छात्रा का जीनम सीक्वेंस व आरटीपीसीआर टेस्ट लिया गया है जिसकी रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि छात्रा की मौत कोरोना से हुई या किसी और बीमारी से सीएमओ ने कहा लेकिन छात्रा एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाई गई है उन्होंने कहा कि छात्रा के गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपल के लिए भेज दी गई है

वह छात्रा की मौत से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है जानकारी के मुताबिक छात्रा बाहर से कुछ दिन पहले ही अपने घर पहुंची हुई थी वहीं छात्रा की मौत से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है