

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -संदीप चोधरी

स्थान -रूड़की

मंडी समिति भगवानपुर में भाजपा नेता मास्टर सत्यपाल सिंह और मंडी समिति के अध्यक्ष राजकुमार कसाना ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया और नगर पंचायत भगवानपुर में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।वरिष्ठ भाजपा नेता मास्टर सत्यपाल सिंह ने कहा कि नगर पंचायत भगवानपुर पूरी तरह से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुबोध राकेश ने बड़े भ्रष्टाचार किए हैं जिसके उनके पास साक्ष्य भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत चेयरमैन सहती राकेश नाम मात्र की चेयरमैन हैं।


नगरपंचायत उनके बेटे सुबोध राकेश चला रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पंचायत में जितने भी कार्य कराए जा रहे हैं उनके सभी बोर्ड पर नगर पंचायत अध्यक्ष का नाम ना होकर उनके बेटे सुबोध राकेश का नाम लिखा गया है। साथ ही साथ उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पंचायत भगवानपुर में चारों तरफ बड़ा भ्रष्टाचार फैला हुआ है पुराना काल में सैनिटाइजर के नाम पर,सफाई व्यवस्था के नाम पर,अलाव के नाम खुली लूट मचाई गयी है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं को पात्र लोगों को ना देकर अपात्र लोगों को दिया जा रहा है और सरकारी जमीन पर उनके द्वारा अपने चहेतों को दुकान में भी बना कर दी गई हैं। इस तरह के कई गंभीर आरोप उनके द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पर लगाए गए हैं

और कहा गया है कि शासन में भी इसकी शिकायत की गई है जिसमें जांच अंतिम चरण पर है और उन्हें भरोसा है कि जल्द से जल्द इन पर कार्रवाई होगी और आज पत्रकार वार्ता के माध्यम से जनता के सामने भी नगर पंचायत भगवानपुर में फैले हुए भ्रष्टाचार को बताया गया है।



