खबर का हुआ असर 20 दिनों से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की खराब पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन अचानक से हुई ठीक अस्पताल प्रबंधन ने सही मशीन को बता दिया था खराब

खबर का हुआ असर 20 दिनों से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की खराब पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन अचानक से हुई ठीक अस्पताल प्रबंधन ने सही मशीन को बता दिया था खराब

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय कि पिछले 20 दिनों से भी अधिक समय से खराब पड़ी हुई अल्ट्रासाउंड मशीन लोगों के विरोध व मीडिया में खबर आने के बाद अचानक से रातों-रात ठीक होकर सही काम करने लग गई है तथा चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं व मरीजों के अल्ट्रासाउंड होने लग गए हैं जिस कारण दूरदराज क्षेत्रों से आने वाली गर्भवती महिलाओं व मरीजों को राहत मिलने लग गई है गुरुवार को चंपावत जिला चिकित्सालय से आए रेडियोलॉजिस्ट डॉ प्रदीप बिष्ट के द्वारा खराब बताई गई अल्ट्रासाउंड मशीन से अल्ट्रासाउंड किए गए डॉक्टर बिष्ट ने कहा मशीन बिल्कुल सही तरीके से काम कर रही है मशीन में ज्यादा दिक्कत नहीं है और मशीन अल्ट्रासाउंड करने लायक है और सही डायग्नोज कर रही है डाक्टर बिष्ट ने कहा सही मशीन को खराब क्यों बताया गया यह तो अस्पताल प्रबंधन ही जाने लेकिन मरीजों को इस तरह से परेशान करना काफी गलत बात है अब यहां पर प्रश्न यह है

कि लोहाघाट की रेडियोलॉजिस्ट व सीएमएस के द्वारा पिछले 20 दिनों से अल्ट्रासाउंड मशीन को खराब बताकर अस्पताल की अल्ट्रासाउंड सेवा को बंद कर दिया गया था जिस कारण दूरदराज क्षेत्रों से अल्ट्रासाउंड कराने आने वाली गर्भवती महिलाओं व मरीजों को चंपावत जिला चिकित्सालय या प्राइवेट अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड कराने पढ़ रहे थे अस्पताल प्रबंधन के द्वारा अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने की झूठी सूचना देने व मरीजों को परेशान करने पर लोगों में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ काफी आक्रोश है वही राज्य आंदोलनकारी राजू गरकोटी व सभासद राजकिशोर साह , दीपक साह अस्पताल में आए मरीजों ने इसे अस्पताल प्रबंधन की घोर लापरवाही बताते हुए मामले की जांच कराने व सीएमएस का ट्रांसफर कराने की मांग करी है वह राज्य आंदोलनकारी राजू गरकोटी व लोगों ने कहा सही मशीन को खराब बताना तथा अल्ट्रासाउंड सेवा को बंद करना तथा मरीजों को परेशान करना स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही है इस मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने वह अस्पताल में चिकित्सकों की कमी पूरी करने की मांग सीएमओ चंपावत से करी गई है

मालूम हो बुधवार को राज्य आंदोलनकारी राजीव गरकोटी ,सभासद राजकिशोर , दीपक शाह व मरीजों के द्वारा बंद पड़े अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर धरना प्रदर्शन कर अल्ट्रासाउंड मशीन को ठीक कराने की मांग की गई थी तथा चैनल ने भी इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था जिसका असर एक दिन बाद ही देखने को मिल गया है अचानक से खराब पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन ने ठीक से काम करना शुरू कर दिया कुल मिलाकर इसे स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही माना जाएगा दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए