
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -अशोक सरकार

स्थान -खटीमा

खटीमा में चकरपुर चौकी के अंतर्गत आने वाले तिगरी चौराहे पर हाईवे पर रात को 8:30 बजे के लगभग एक भीषण हादसा हो गया हादसे में ट्रक द्वारा बाइक को ओवरटेक करते हुए बाइक को टक्कर मार दी बाइक को टक्कर मारते ही बाइक के पीछे बैठे व्यक्ति का सर फटने से मौके पर ही मौत हो गई और बाइक चालक मामूली रूप से चोटिल हो गया हादसे की सूचना मिलते ही चकरपुर चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने शव को 108 के माध्यम से नागरिक उप जिला चिकित्सालय खटीमा भेज दिया


वह साथ ही ट्रक व बाइक को अपने कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा करवा दिया ट्रक चालक को भी अपने कब्जे में ले लिया बाइक सवार मामूली चोटिल व्यक्ति से पूछताछ के पश्चात उसे भी उपचार हेतु नागरिक चिकित्सालय खटीमा भिजवाया गया चकरपुर चौकी प्रभारी प्रियांशी जोशी ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि पूर्णागिरि को 6 बाइकों से आ रही श्रद्धालु जोकि बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं वह तिगरी के समीप पहुंचे थे और पीछे से आ रहे ट्रक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी बाइक चला रहा व्यक्ति मामूली चोटिल है और बाइक के पीछे बैठा व्यक्ति ट्रक के पहिए में आने से उसका सर फट गया

और उसकी मौके पर ही मौत हो गई शव को पोस्टमार्टम हेतु नागरिक चिकित्सालय भिजवा दिया गया है और ट्रक बाइक को अपने कब्जे में लेकर ड्राइवर सहित चौकी पर रखा गया है यह सारी घटनाक्रम सामने दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से देखी जा रहा है


