
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -रुड़की

भारतीय किसान यूनियन रोड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पदम सिंह रोड के नेतृत्व में आज बुधवार को रूड़की तहसील में एसओसी कार्यालय में चकबन्दी अधिकारी का घेराव कर घाड़ क्षेत्र में हो रही चकबंदी में भारी घोटाले का विरोध किया। वही क्षेत्र के बेलकी मसाई ,इब्राहिमपुर निवादा जैसे कई ग्रामों के दर्जनों ग्रामीण व ग्राम प्रधान इसमें शामिल रहे।
किसानों का कहना है


कि चकबन्दी के द्वारा घाड़ क्षेत्र के कई गाँवो में चकबन्दी का कार्य चल रहा है जिसमे कुछ चकबन्दी अधिकारियों द्वारा भारी धांधली की जा रही है। इसी मामले को लेकर दर्जनों किसान आज भारतीय किसान यूनियन रोड के अध्यक्ष पदम सिंह रोड के नेतृत्व में एसओसी कार्यालय पहुँचे और जमकर विरोध किया।

साथ ही साथ किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर समस्या का समाधान नही हुआ तो सैकड़ों की संख्या में किसान इकट्ठा होकर बड़ा आंदोलन करेंगे


