जय भारत सत्याग्रह यात्रा

जय भारत सत्याग्रह यात्रा

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -रूड़की

रूड़की के इकबालपुर में उत्तराखंड प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रूड़की के इकबालपुर में जय भारत सत्याग्रह पैदल मार्च निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
आपको बता दें कि राष्ट्रीय नेता राहुल गाँधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में लगातार नाराजगी देखने को मिल रही है। वहीं रूड़की के इकबालपुर ग्राम मे उत्तराखंड प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जय भारत सत्याग्रह पैदल मार्च निकाला और हाथों में काली पट्टी बाँधकर अपना विरोध प्रदर्शन जताया।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोहम्मद आदिल फरीदी ने बताया कि अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी और प्रदेश प्रभारी शमीम अल्वी के निर्देश पर आज पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के साथ जो अन्याय किया है उसे कांग्रेस कार्यकर्ता और देश की जनता कभी बर्दाश्त नही करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देश की जनता के दिलों मे जगह बनाई है जिसे वह कभी निकाल नही पाएंगे। राहुल गांधी की लड़ाई में प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा है। कांग्रेस नेता रूप चौधरी ने कहा कि देश में भाजपा सरकार अपनी मनमानी कर रही है

जिसकी वह निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि इस समय पूरा देश राहुल गांधी के साथ हुए अन्याय को लेकर उनके साथ खड़ा है। आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में काली पट्टी बाँधकर और जय भारत सत्याग्रह यात्रा निकाल कर विरोध जताया है और जरूरत पड़ने लरा सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन भी किया जाएगा। इस दौरान कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की