हल्द्वानी: रामपुर रोड पर डंपर की चपेट में आया स्कूटी सवार, मौत

हल्द्वानी: रामपुर रोड पर डंपर की चपेट में आया स्कूटी सवार, मौत

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

रामपुर रोड में सड़क हादसे में एक स्कूटी सवार की मौत हो गई है। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित डंपर की चपेट में में आने से स्कूटी सवार घायल हो गया। जहां एसटीएच में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जानकारी के अनुसार रामपुर रोड धनपुरी, देवलचौड़ निवासी 45 साल के नवीन सिंह पुत्र भुवन सिंह दरम्वाल देर शाम स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से रामपुर रोड में जा रहा था। वह देवलचौड़ चौराहे से कुछ आगे पहुंचा ही था

कि तभी अनियंत्रित गति से आ रहे डंपर ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नवीन काफी दूर जा छिटक गया और बुरी तरह घायल हो गया। आनन फानन में उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।