एनएसएस शिविर के पांचवे दिन जागरूकता रैली व पौधारोपण किया

एनएसएस शिविर के पांचवे दिन जागरूकता रैली व पौधारोपण किया

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -मुन्ना अंसारी

स्थान -लालकुआ

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पांचवे दिन दर्जनों छात्र-छात्राओं द्वारा उत्तराखंड ग्रामीण बैंक मोटाहल्दू से जयपुर खीमा ग्राम सभा कार्यालय तक जनजागरूकता रैली निकाली गई जिसमें एनएसएस के छात्रों ने ग्रामीण क्षेत्रों में घूम-घूम कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

वही जयपुर खीमा ग्राम सभा मे ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के सहयोग से पर्यावरण को लेकर एक दर्जन से अधिक स्लोगन बोर्ड सार्वजनिक स्थानो पर लगाये गये जिसके पश्चात ग्रीन पार्क में पौधारोपण किया गया ।इस अवसर पर ग्राम प्रधान सीमा पाठक ने कहा कि एनएसएस के सात दिवसीय शिविर में आज जागरूकता रैली निकाली गई है साथ ही पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमे छात्र बढ़चढ़ हिस्सा ले रहे हैं ।

इस दौरान ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक अधिकारी डॉ पुरुषोत्तम पंतोला ने कहा कि एनएसएस के शिविर में छात्र-छात्राओं के द्वारा समाज को जागृत करने के लिये स्वच्छता अभियान, पॉलीथिन के दुष्प्रभावो और पर्यावरण को बचाये रखने के लिये अधिक से अधिक पौधारोपण कार्यक्रम किये जा रहे हैं।