बायोडायवर्सिटी पार्क निरीक्षण

बायोडायवर्सिटी पार्क निरीक्षण

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -दीपक अधिकारी

स्थान -हल्द्वानी

हल्द्वानी पहुंचे केंद्रीय पर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने गौलापार में प्रस्तावित बायोडायवर्सिटी पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया और वन विभाग के अधिकारियों से बायो डायवर्सिटी पार्क के निर्माण संबंधी पूरी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि 42 हेक्टेयर भूमि पर बायोडायवर्सिटी पार्क प्रस्तावित है जिसमें विभिन्न जैव विविधताओं की वनस्पतियों के साथ ही पर्यटन के दृष्टिगत आकर्षक बनाए जाने को लेकर कार्यवाही गतिमान है।

मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय पर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि दूरदराज से आने वाले पर्यटकों के लिए हल्द्वानी में कोई टूरिस्ट डेस्टिनेशन नहीं है इसीलिए सरकार बायोडायवर्सिटी पार्क और उसके पश्चात जू का निर्माण करेगी। जिससे कि दूरदराज से आने वाले पर्यटकों को हल्द्वानी में एक पर्यटन का डेस्टिनेशन मिलेगा, जिसमें वह विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और बेहतर टूरिस्ट डेस्टिनेशन में घूम कर आनंद ले सकते हैं। केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने बताया कि वर्तमान में भारत सरकार के नियमों के अनुसार अभी भूमि ट्रांसफर को लेकर कोई तकनीकी दिक्कत नहीं है। लिहाजा जल्द ही राज्य एवं केंद्र सरकार वार्ता कर इस में तेजी से बायोडायवर्सिटी पार्क के निर्माण के लिए कार्य करेंगे।

प्रथम चरण में bio-diversity का कार्य पूरा होने के पश्चात 300 हेक्टेयर में जू प्रस्तावित है जिसमें विभिन्न प्रजाति के टाइगर, लेपर्ड सहित अन्य प्रजातियों के जानवर दिखाई देंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुल मिलाकर हल्द्वानी में 1 टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने के सरकार का लक्ष्य है जिसे जल्द मुहूर्त रूप दिया जाएगा।