
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -अशोक सरकार

स्थान -बनबसा

चंपावत जनपद की बनबसा नगर पंचायत के पुराने ठेकेदार द्वारा पर्यावरण मित्रों का लंबित मानदेय का भुगतान नहीं किए जाने को लेकर नगर पंचायत के ठेका पर्यावरण मित्रों का कार्य बहिष्कार शनिवार को भी जारी है जिस कारण बनबसा नगर क्षेत्र में जगह जगह कूड़े का अंबार लग गया है, नगर पंचायत के ठेका पर्यावरण मित्रों ने विगत 25 मार्च को ही नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल व ईओ राकेश कोटिया को अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंप कर मांगे पूरी नही होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी थी,


जिसके बाद राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के बैनर तले पर्यावरण मित्रों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया उनका कहना है कि पिछले ठेकेदार द्वारा वर्ष 2021- 22 का उनका करीब तीन माह का भुगतान नही किया है जिसके संबंध में उन्होंने कई बार नगर पंचायत अध्यक्ष एवं ईओ को ज्ञापन सौंपे लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हुई, शुक्रवार को आंदोलनरत पर्यावरण मित्रों एवं ईओ के मध्य हुई वार्ता भी बेनतीजा रही है वही दूसरी ओर नगर पंचायत के ईओ राकेश कोटिया का कहना है कि पिछले ठेकेदार ने 15 पर्यावरण मित्रों का भुगतान नहीं किया है पुराने ठेकेदार की ओर से बनबसा नगर पंचायत के खिलाफ हाईकोर्ट में वाद दायर किए जाने से मामला विचाराधीन है उनका कहना है कि पर्यावरण मित्रों का पुराना लंबित भुगतान ठेकेदार को ही करना है लेकिन पर्यावरण मित्र अपनी मांगों को लेकर जिद पर अड़े हैं

वही दूसरी ओर पर्यावरण मित्रों एवं नगर पंचायत प्रशासन के बीच हुए विवाद का खामियाजा नगर के लोग भुगतने को मजबूर हैं पर्यावरण मित्रों के कार्य बहिष्कार के कारण बनबसा नगर पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं जिनके निस्तारण के लिए नगर पंचायत द्वारा अभी तक कोई भी विकल्प भी व्यवस्था नहीं की गई है।


