
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर –सचिन कुमार।

स्थान -देहरादून

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा नेताओं पर खासा कटाक्ष किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सत्तासीन पार्टी भाजपा को चेतवानी देते हुए कहा है कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर भाजपा के लोगों पर भी राजद्रोह के मुक़दमे दर्ज होंगे।करन माहरा ने भाजपा से जुड़े नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि बेवजह कांग्रेस के नेताओं पर भाजपा के नेता मुकदमे दर्ज करवा रहे हैं और कांग्रेस सत्ता में आने के बाद इस बात का संज्ञान लेगी और ऐसे नेताओं के चिन्हीकरण के बाद इन पर राजद्रोह का मुकदमा भी दर्ज होगा। गौरतलब है कि ये बातें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी पर उत्तराखंड के हरिद्वार में हुए दर्ज मुकदमे के जवाब में कही हैं।


आपको मालूम हो कि राहुल गांधी ने अंबाला में आरएसएस को कौरवों की सेना कहकर संबोधित किया था जिसके चलते उत्तराखंड के हरिद्वार में भी राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज हुआ है। मीडिया से आगे बातचीत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने ये भी बताया कि प्रदेशभर में कांग्रेस पार्टी भाजपा के 29 सांसदों के खिलाफ़ हेट स्पीच मामलो को लेकर एफआईआर की मुहीम भी चलाने जा रही हैहेट स्पीच को लेकर भाजपा प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने कहा पहले कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए

हेट स्पीच सत्ता पक्ष के लोग दे रहे हैं या विपक्ष के राहुल गांधी जी बार-बार ओबीसी के लोगों का अपमान कर रहे हैं। उनके नेता बार-बार प्रधानमंत्री मोदी का अपमान कर रहे हैं मोदी तेरी कब्र खोदेगी यह किसने कहा था! मोदी मौत का सौदागर है यह किसने कहा था। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान देख लीजिए अगर मैं कांग्रेसी नेताओं के एक-एक बयान को बुलाओ तो मुझे एक घंटा लग जाएगा


