हल्द्वानी: हमारा घर राहुल गांधी का घर: सुमित ह्रदयेश, भाजपा पर लगाए ये आरोप

हल्द्वानी: हमारा घर राहुल गांधी का घर: सुमित ह्रदयेश, भाजपा पर लगाए ये आरोप

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

आज विधायक सुमित हृदयेश ने एक पत्रकार वार्ता में कहा कि देश की सबसे पुरानी एवं स्वतंत्रता संग्राम में प्रमुख योगदान देनी वाली कांग्रेस पार्टी के मजबूत स्तम्भ एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी को छोटे से मानहानि मामले मे अधिकत्तम सजा सुना जिस त्वरित कार्यवाही से संसद की सदस्यता समाप्त की गयी है यह लोकतंत्र का हनन है।विधायक सुमित हृदयेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग कर सम्पूर्ण विपक्ष की आवाज को कुचलने का प्रयास लोकतान्त्रिक मूल्यों के खिलाफ हैं ,

जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जा सकता है । उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के नेता होने से पहले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सदस्य है और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सदस्य के साथ इस प्रकार का कृत्य कर केंद्र की भाजपा सरकार ने अपना असली चाल चरित्र और चेहरा सार्वजनिक कर दिया है । राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की अपार सफलता इस बात का संकेत है कि भारत की जनता भाजपा की कथनी और करनी को अच्छे से देख और समझ चुकी है , जिससे भाजपा बुरी तरह से बौखला गयी है।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी समेत तमाम विपक्ष के नेताओं के खिलाफ सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग कर तानाशाही पर उतर चुकी है । भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों से जवाब मांगने पर विपक्ष के नेताओ को फर्जी केस और जेल तथा आमजनता को लाठियां मिलती है ।

जिस बुलेट गति से राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म की गयी काश उतनी ही गति भाजपा अडानी मामले में जे.पी.सी. गठित करके , उत्तराखंड के परिपेक्ष में अंकिता भंडारी हत्याकांड मे वी.वी.आई.पी. के नाम तथा तमाम भर्ती घोटालो सहित विभिन्न घोटालो और भ्रष्टचार में शामिल भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्यवाही करती । भाजपा नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के गोली मारो वाले बयान पर अगर उतनी ही त्वरित गति से कार्यवाही करती तो अनेको निर्दोष लोगो की जान जाने से बच जाती है