मनीष खंडूरी पहुंचे थराली

मनीष खंडूरी पहुंचे थराली

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर –

स्थान –

भारत जोड़ो यात्रा के बाद उत्तराखंड कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेता मनीष खंडूरी ने नारायणबगड़,थराली और देवाल विकासखण्ड में जनसम्पर्क कियाअपने पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत थराली पहुंचे मनीष खंडूरी का थराली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया मनीष खंडूरी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ sbi थराली से पैदल ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय तक पहुंचेकांग्रेस नेता मनीष खंडूरी ने आगामी लोकसभा चुनावों और नगर निकाय चुनावों के लिए कार्यकर्ताओ की नब्ज टटोलने के साथ ही कांग्रेस को मजबूत बनाने की बात कही

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता मनीष खंडूरी के साथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष थराली विनोद रावत भी मौजूद रहेवहीं मनीष खंडूरी ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि धामी सरकार में लगातार भर्ती घोटाले और पेपर लीक के मामले सामने आए हैं और युवा रोजगार के लिए सड़कों पर लाठी खा रहा है वहीं लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किये जाने पर कांग्रेस नेता मनीष खंडूरी ने कहा कि केंद्र सरकार राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से घबराई हुई है और सदन में राहुल गांधी के सवालों का जवाब नहीं दे पा रही है

और राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त कर दीवहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारी अब गांव गांव जाकर कार्यकर्ताओ में जोश भरने का काम करेंगे और अगली बैठक गांवों में बूथ स्तर पर की जाएगी