
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -विमल साह ।

स्थान -द्वाराहाट

द्वाराहाट नगर में आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त आक्रोश देखा गया। नगर के घटगाड़ तिराहे से मुख्य बाजार की और हाथों में मशाल लेकर और कांग्रेस का झंडा लेकर दर्जनों दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुवे विधायक मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में नगर के मुख्य चौक और त्रिमूर्ति चौक पर पहुंचे यहां पहुंचने पर नारेबाजी की भाजपा सरकार मुर्दाबाद कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद राहुल गांधी जिंदाबाद के नारों के साथ साथ पहले लड़े हम गोरों से,अब लड़ेंगे चोरों से।आदि कई तरह के नारे लगाते हुवे मुख्य चौक बद्रीनाथ राजमार्ग पर भाजपा सरकार का पुतला दहन कर एक सभा का आयोजन किया ।जिसमे बोलते हुवे ब्लाक प्रमुख द्वाराहाट दीपक किरौला ने कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है


ये लोग केवल विपक्ष को हटाना चाहते हैं ।भाजपा की सरकार और मंत्री सब लोग राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गए हैं इन्हें 2024 में राहुल गांधी से खतरा नजर आने लगा इसलिए इन्होंने इस प्रकार का घिनौना कृत्य किया है।वहीं द्वाराहाट विधानसभा के विधायक मदन सिंह बिष्ट ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पर तंज कसते हुवे कहा कि भाजपा का असली चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है अब जनता समझ गई है कि हमारी गाड़ी कमाई का पैसा मोदी कहां भेज रहे हैं ।मदन बिष्ट ने कहा कि भारत जैसे बड़े लोकतंत्र के इतिहास में काला अध्याय भाजपा ने जोड़ दिया है भाजपा को कभी भी लोकतंत्र माफी नहीं देगा।ये हिटलर शाही कर रहे हैं मगर इनकी हितलरशाही अब चलने वाली नही है।अब जनता इनको अर्स से फर्स पर लेकर आने वाली है

आज पूरे भारत ही नहीं बल्कि विश्व में राहुल गांधी की तारीफ और मोदी की किरकिरी हो रही है।मोदी की हार अब निश्चित है।क्या मोदी ने संघाई ने नही कहा की मै भारत में क्यों पैदा हो गया किस जन्म का पाप किया था मैंने जो भारत में जन्म लिया। भारत का इससे बड़ा अपमान विदेशी धरती पर और क्या होगा।राहुल ने चोर को चोर कहा तो क्या गलत कहा।


