
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -देहरादून

आपको बताते चले की नवरात्रि का पर्व कल से शुरू होने जा रहा है उत्तराखंड को देव भूमि कहा जाता है इसलिए यह के लिए ये पर और भी खास हो जाता है मंदिरों में आज से ही तैयारिया शुरू हो चुकी है आचार्य राजेश सेमवाल का कहना है की चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व आदिशक्ति मां दुर्गा को समर्पित है।


चैत्र नवरात्रि का पहला दिन हिंदू नववर्ष का आगमन माना जाता है। पूरे भारत में नवरात्रि का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाता है। पूरे साल में कुल चार नवरात्रि मनाई जाती है। जिसमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि होती है।नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की विधि- विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि प्रारंभ होते हैं, जिनका समापन नवमी तिथि पर होता है। इस साल चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से प्रारंभ होगे और इनका समापन 30 मार्च को होगा।

इसके साथ ही उन्होंने बताया की इस बार मां दुर्गा नाव पर सवार होकर आएगी जो की बड़ा ही शुभ माना गया है इतना ही नहीं इस बार अधिक भीड़ मंदिरों में रहने वाली है


