बनबसा पुलिस ने डीजल चोर गिरोह के दो शातिर सदस्यों को किया गिरफ्तार एक फरार

बनबसा पुलिस ने डीजल चोर गिरोह के दो शातिर सदस्यों को किया गिरफ्तार एक फरार

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -बनबसा

बनबसा पुलिस ने वाहनों से हुई डीजल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 35 लीटर डीजल के साथ दो शातिर अपराधियों को पकड़ा है जबकि एक आरोपी फरार हो गया सीओ अविनाश शर्मा ने बताया कि बनबसा के पचपकरिया निवासी शमशेर सिंह देवपा ने 11मार्च को बनबसा थाने में तहरीर देकर बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके घर के बाहर खड़े ट्रक से 360 लीटर डीजल चुरा लिया है पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू करी

सीओ वर्मा ने बताया चोरी के खुलासे के लिए बनबसा थाने के एसओ लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बरेली जिले के नवाबगंज में जहानाबाद सितारगंज रोड से दो आरोपीयो को पकड़ा है दोनों आरोपी एक वाहन में सवार थे आरोपियों के पास से 35 लीटर डीजल और दो खाली गैलन भी बरामद हुए सीओ वर्मा ने बताया पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अकील अहमद निवासी पीलीभीत और नदीम निवासी बरेली बताया सीओ ने कहा अकील के खिलाफ पीलीभीत बरेली और नदीम के खिलाफ बदायूं में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है तथा एक आरोपी फरार है जिसका नाम आकाश उर्फ टीटू निवासी नवाबगंज है जिसकी तलाश में पुलिस टीम के द्वारा दबिश दी जा रही है

उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा टीम में एसआई अरविंद कुमार, एसआई राधिका भंडारी, कांस्टेबल जगदीश, शैलेंद्र नरेंद्र, त्रिभुवन ,गिरीश चंद आदि शामिल रहे