
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और गौ सेवा आयोग के सदस्य कर रहे पुराने कार्यकर्ताओ को सम्मानित
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -संदीप कुमार

स्थान -रूड़की

रुड़की के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने आज निरीक्षण किया। इस दौरान निरीक्षण में सीडीओ प्रतीक जैन को बहुत सी खामियां मिली जिसके लिए उनके द्वारा बीडीओ समेत तमाम अधिकारियों को फटकार लगाई गई साथ ही साथ सभी व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। आपको बता दें कि बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार प्रतीक जैन रुड़की पहुंचे और रुड़की खंड विकास कार्यालय ब्लॉक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बहुत सी खामियां पाई


जिसमें सबसे पहले उन्होंने ब्लॉक के अधिकारियों को कार्यालय का फर्नीचर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वाटर कूलर टैंक की बदहाल स्थिति और गंदगी को देखकर उनका पारा चढ़ गया और उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए वाटर कूलर को बदलने के भी निर्देश दिए। वहीं कार्यालय परिसर व शौचालय में गंदगी को देखते हुए उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और स्टोर रूम में सालों से धूल फांक रही फाइलों को देखकर उनका पारा चढ़ गया और उन्होंने स्टोर रूम इंचार्ज को भी फटकार लगाई और जल्द से जल्द व्यवस्था ठीक करने के लिए निर्देश दिए। वही कार्यालय में लगी बायोमेट्रिक मशीन कार्य न करने पर उन्होंने जानकारी ली तो बताया गया कि पिछले 2 से ढाई महीने से मशीन खराब पड़ी है। बीडीओ हरिद्वार प्रतीक जैन ने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों में बायोमेट्रिक मशीन व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए लगाई गई है लेकिन इस तरह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि ब्लॉक कार्यालय में सैकड़ों लोग रोजाना आते हैं लोगों को उत्कृष्ट जवाब देना ब्लॉक अधिकारियों कर्मचारियों की जिम्मेदारी है लेकिन ब्लॉक में पीने के पानी की व्यवस्था गंदगी और फाइलों का रखरखाव ठीक ना होना कर्मचारियों की लापरवाही को दर्शाता है।उन्होंने बीडीओ समेत ब्लॉक के तमाम अधिकारियों को सभी खामियों को जल्द से जल्द दूर करने के कड़े दिशा निर्देश दिए हैं।


