
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट (चंपावत

पहाड़ों में लंबे समय से बारिश ना होने तथा गर्मी बड़ने के साथ साथ जंगल भी धधकने लगे हैं सोमवार को लोहाघाट विधानसभा के चोमैल क्षेत्र के जंगलों में भीषण आग लग गई देखते ही देखते आग गांव की ओर तेजी से बढ़ने लगी आग को गांव की ओर बढ़ते देख चामी गांव के युवा और महिलाएं तेजी से आग बुझाने के लिए जंगल पहुंचे तथा 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जंगल की आग पर काबू पाया गया


युवाओं व महिलाओं की सतर्कता ने गांव व जंगल को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया वही चामी के ग्राम प्रधान प्रकाश महर ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि फायर सीजन को लेकर वन विभाग तैयारियों के बड़े-बड़े दावे ठोकता है पर जमीनी हकीकत कुछ और ही है महर ने वन विभाग को गांव में बनाग्नि को लेकर जागरूकता कार्यक्रम व आग बुझाने के तरीकों की ट्रेनिंग ग्रामीणों को देने की मांग करी

आग बुझाने में बबीता देवी ,ईश्वरी देवी, कमला देवी ,पुष्पा देवी, विजय सिंह जगत सामंत, निखिल ,सूरज आदि शामिल रहे


