
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -दीपक नोटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

जनपद उत्तरकाशी केटिपरा कुमारकोट गांव में नाबालिग लड़की की शादी को प्रशासन ने रुकवा दिया।नाबालिग लड़की और उसकी मां को देर रात्रि वन स्टॉप सेंटर उत्तरकाशी लाया गया है।बारात हरियाणा से आ रही थी। बताया जा रहा है कि परिजनों ने नाबालिग का फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाकर कुछ दिन पूर्व कोर्ट मैरिज भी करवा दी थी। बीते बृहस्पतिवार देर शाम तहसील प्रशासन डुंडा को कुमारकोट गांव में एक नाबालिग लड़की शादी करवाए जाने की शिकायत मिली,


जिस पर प्रशासन की टीम देर शाम गांव पहुंची। गांव में शादी की तैयारियां पूरी कर बारातियों के स्वागत के लिए इंतजार किया जा रहा था। बारात के लिए शामियाना सजाया गया था। प्रशासन की टीम ने जब मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की तो जिस लड़की की शादी की जा रही थी, उसके हाईस्कूल प्रमाणपत्र के अनुसार आयु 16 वर्ष कुछ माह की पुष्टि हुई। जिस पर प्रशासन की टीम नाबालिग लड़की व उसकी मां को पूछताछ के लिए जिला मुख्यालय स्थित वन स्टॉफ सेंटर ले आई। तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि नाबालिग लड़की की शादी करवाए जाने की सूचना मिली थी,

जिस पर प्रशासन की टीम नाबालिग लड़की व उसकी मां को वन स्टॉप सेंटर ले आई है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है


