गरुड़ चट्टी से शराब का ठेका हटाने को लेकर डीएम से मिला एक प्रतिनिधिमंडल,

गरुड़ चट्टी से शराब का ठेका हटाने को लेकर डीएम से मिला एक प्रतिनिधिमंडल,

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -भगवान सिंह

स्थान -(पौड़ी)

यम्केश्वर ब्लॉक के नीलकंठ रोड पर गरुड़ चट्टी में खुले शराब के ठेके के विरोध में एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से आकर मिला, और शराब के ठेके को इस स्थान से हटाने की मांग की, इस दौरान लोगों का कहना था कि यह क्षेत्र कुंभ मेला क्षेत्र तथा विश्व प्रसिद्ध नीलकंठ शिव धाम मेला क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

तथा गंगा नदी के निकट यह स्थान राजाजी पार्क क्षेत्र के अंतर्गत भी है जिससे हाथियों की आवाजाही इस क्षेत्र में बनी रहती है। इस क्षेत्र में लगभग 4 लोगों की अब तक शराब के ठेके के करीब हाथी द्वारा मारे जाने की घटनाएं हुई हैं। जिसके कारण यह स्थान अत्यंत संवेदनशील है। कहा कि जनता के विरोध के बावजूद भी ठेका संचालित हो रहा है जोकि तर्कसंगत नहीं है। प्रतिनिधिमंडल के साथ आए चंद्र भूषण शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी ने 4 दिन के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया

है। कहां की है यदि प्रशासन द्वारा शराब के ठेके को हटाने की कार्रवाई नहीं की जाती है। तो जनता द्वारा मिलकर शराब के ठेके को बंदकर दिया जाएगा