खाद्य विभाग की टीम ने लालकुआँ के कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी

खाद्य विभाग की टीम ने लालकुआँ के कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -मुन्ना अंसारी,

स्थान -लालकुआ

खाद्य विभाग की टीम ने होली पर्व को देखते हुए विशेष अभियान चलाते हुए लालकुआं और क्षेत्र में औचक छापेमारी कर जनरल स्टोर, मिठाई की दुकान और एक डेयरी में व्यापक छापेमारी करते हुए खाद्य पदार्थों की जांच की जिसमे चार दुकानों से गुजिया, पनीर और किशमिश के सैंपल लिए जबकि एक दुकानदार को धारा 32 का नोटिस दिया गया

और एक दुकान का चालान भी किया गया ।खाद्य विभाग के जिला अभिहीत अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हल्द्वानी और खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामनगर के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम द्वारा लालकुआं के विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करते हुए छापेमारी की गई । जिसके बाद व्यापारियों में हड़कम्प मच गया । खाद्य विभाग द्वारा गौला रोड में दो मिठाई की दुकानों से गुजिया के सैंपल भरे। इसके अलावा गोला रोड स्थित जनरल स्टोर और गुज्जर डेयरी में दुकान का लाइसेंस नहीं होने पर दुकानदार का चालान किया गया ।इस दौरान जिला अभिहीत अधिकारी संजय कुमार सिंह ने एक दुकानदार को लाइसेंस के नियमों का ठीक प्रकार अनुपालन न करने के चलते धारा 32 का नोटिस दिया साथ ही हिदायत दी

कि भविष्य में कमियां पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग की टीम ने गुज्जर डेयरी में छापेमारी की तो उक्त दुकान बिना लाइसेंस के चलाई जा रही थी जिस पर विभाग ने दुकान का चालान किया तथा वहां पनीर के सैंपल भरे