
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -भगवान सिंह

स्थान -चौबट्टाखाल

जनपद पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल विधानसभा के अंतर्गत बीरोंखाल तहसील के बैजरौ बाजार के समीप पिछले दो-तीन दिन से जंगल में आग देखने को मिल रही है। जिसके कारण अमूल्य वन संपदा जलकर खाक होती हुई नजर आ रही है। वही जंगल में आज के कारण जहां जंगली जानवरों को भी खतरा बना हुआ है।


तो वहीं पालतू जानवरों के लिए भी चारा पति की समस्या होना तय माना जा रहा है। ऐसे में यदि जल्द जंगलों को सुलगने से ना रोका गया तो फायर सीजन शुरू होते ही सुलग रहे जंगलों और उसमें वन्यजीवों के प्राणों पर संकट मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को पढ़ाने में कारक बन सकता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगलों में लग रही आग की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए विभाग को ठोस कदम उठाने चाहिए कहा कि सर्दियों में बारिश और बर्फबारी कम मात्रा में हुई है जिस पर जंगलों को हो रहा नुकसान किसी आपदा से कम नहीं होगा।


