
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -धर्मराज/

स्थान -हरिद्वार

सीबीआई द्वारा दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद देशभर में आप कार्यकर्ताओं द्वारा धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं। हरिद्वार में भी आप कार्यकर्ताओं ने सती कुंड से लेकर बीजेपी कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला और केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। सुरक्षा के मध्यनजर बीजेपी कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवानों की तैनाती पहले की कर दी गई थी


जैसे ही आप कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय के नजदीक पहुंचे तभी पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच हल्की नोक झोंक भी हुई लेकिन आप कार्यकर्ताओं को बेरिकेटिंग पर ही रोक दिया गया। इसके बाद आप कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठे गए और कुछ देर बाद पुतला फूंककर वापस चले गए।

आप कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया और कहा कि केजरीवाल सरकार की लोकप्रियता से बौखलाकर बीजेपी ने सरकार ने मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी कराई है।


