
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -टनकपुर

थाना टनकपुर निवासी राम कुमार सक्सेना के द्वारा अपनी दुकान में हुई चोरी की घटना की थाना टनकपुर में दी गई तहरीर के आधार पर टनकपुर पुलिस ने अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध रामकुमार की दुकान की खिड़की की जाली काटकर छत के दरवाजे की कुंडी खोल कर वादी की दुकान से एक काले रंग का रेक्सीन का बैग जिसमें ₹32561 नगद व दुकान के सामान के बिल वह दुकान के अंदर से ओ एम एक्स कंपनी के दो डिब्बे जिसमें 100 ट्यूब पेज बजाज कंपनी की 50 सीट स्प्रिंग व पेडल आदि सामान चोरी कर लेने के संबंध मैं मुकदमा अपराध धारा 457,380 आईपीसी के तहत दर्ज किया गया जिसके बाद


टनकपुर पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक टनकपुर चंद्र मोहन सिंह के निर्देश में चोरी की घटना की तफ्तीश करते हुए चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्त सुधीर शर्मा निवासी वार्ड नंबर 4 मछली गली थाना टनकपुर को मुखबिर की सूचना पर रेलवे पटरी टनकपुर से विवेकानंद स्कूल टनकपुर को जाने वाली सड़क के पास से चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया।


