ग्राम पंचायत लालढांग में उप ग्राम प्रधान चुनाव प्रक्रिया को लेकर एड० मुसम्मिन अंसारी ने लगाए गंभीर आरोप

ग्राम पंचायत लालढांग में उप ग्राम प्रधान चुनाव प्रक्रिया को लेकर एड० मुसम्मिन अंसारी ने लगाए गंभीर आरोप

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -मनोज कश्यप

स्थान -हरिद्वार

खबर हरिद्वार से है जहां रोशनाबाद स्थित एसडीएम कार्यालय में एसडीएम पूरण सिंह राणा के द्वारा ब्लॉक बहादराबाद की ग्राम पंचायत लालढांग में हुए उप प्रधान चुनाव को लेकर कार्यवाही के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि हाल ही में हुए उप प्रधान चुनाव में शिकायतें प्राप्त हुई है

कि ग्राम पंचायत लाल ढांग क्षेत्र में उप ग्राम प्रधान चुनाव को क्लीन तरीके से नहीं किया गया है उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे मामलों में नियम के तहत अगर कोई प्रत्याशी संतुष्ट नहीं है तो एसडीएम हरिद्वार के यहां पर उक्त संबंध में शिकायत की जा सकती है जिस पर शिकायत के आधार पर जांच करने के उपरांत कार्यवाही को अमल में लाया जाता है उन्होंने कहा कि अगर वोटों की गिनती में गलती की गई है

तो उसके आधार पर कार्यवाही होगी यदि अधिकारिक स्तर पर गलती हुई है तो उनके अनुसार कार्यवाही को अमल में लाया जाएगा और प्रत्याशी के द्वारा की गई समस्या का समाधान किया जाएगा